भाजपा ने बिहार में दिखा दी यूपी रिजल्ट की झलक। ऐसा ही रहा तो 24 में चित हो जाएगा महागठबंधन!

पटना। द न्यूज़। बिहार में एनडीए सरकार की पलटी के बाद हुए विधानसभा की 2 सीटों पर उपचुनाव महागठबंधन के लिए चेतावनी ही नहीं उसके सपने फोड़ने वाला है। केंद्र के इशारे पर यदि भाजपा ऐसे ही जोड़ लगाएगी तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सारे समीकरण ध्वस्त हो जाएंगे। यूपी में जिस तरह बसपा और सपा मिलकर भी भाजपा को नहीं उखाड़ पाए वैसे ही बिहार में भी जातिवाद का जुमला नहीं चलने वाला है। बिहार की जनता सही समय पर सबको सबक सिखाने के मूड में है। मोकामा में भले ही अनंत सिंह की पत्नी जीत गयी हो पर जीत का मार्जिन राजद के लिए चिंताजनक है। वहीं गोपालगंज में तो राजद लालू यादव को मुंह दिखाने लायक नहीं रहा। लालू के गृह जिला के साथ उनके ससुराल वाले भी मिलकर भाजपा को हरा नहीं सके। भाजपा उम्मीदवार कुसुम देवी ने कमल खिला दिया।

भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा कि गोपालगंज में महागठबंधन को जनता ने नकार दिया। नीतीश कुमार लालू के साथ थे फिर भी नहीं जीत पाए। भाजपा के आधार वोट में सेंध नहीं लगा पाए। लव – कुश एवं EBC ने एकमुश्त वोट भाजपा को दिया। मोकामा और गोपालगंज ने बता दिया की JDU का आधार वोट अब भाजपा के साथ है।
• मोकामा की जीत बाहुबली अनंत सिंह की जीत है न की लालू – नीतीश की। 2020 में अनंत 35 हज़ार से JDU से जीते थे। इस चुनाव में नीतीश अनंत के साथ थे फिर भी क़ेवल 16 हज़ार से जीते। 7 चुनाव में 6 बार अनंत सिंह जीते चाहे पार्टी कोई भी हो।
• भाजपा पहली बार चुनाव लड़ रही थी। फिर भी अनंत के गढ़ में 62,758 वोट लाना बहुत बड़ी उपलब्धि है। JDU के वोटर ने बड़ी संख्या में भाजपा को वोट दिया।