बिहार के तीन बार सीएम रहे जगन्नाथ मिश्रा नहीं रहे। प्रदेश में शोक की लहर

पटना ( द न्यूज़)। बिहार के तीन बार मुख्यमंत्री रहे जगन्नाथ मिश्रा का आज दिल्ली एम्स में निधन हो गया। बिहार में जगन्नाथ मिश्रा के शासन काल तक कांग्रेस उत्कर्ष पर रही पर जैसे ही जगन्नाथ मिश्रा के हांथ से कांग्रेस की बागडोर छुटी बिहार में कांग्रेस की अवनति शुरू हो गयी थी।

जगन्नाथ मिश्रा के हटते ही लालू प्रसाद यादव का उदय हुआ और उसके बाद कांग्रेस प्रदेश में अकेले खड़ा नहीं हो सकी। जगन्नाथ मिश्रा ने वर्ष 1980 में उर्दू को दूसरी भाषा के रुप में मान्यता दिया। उसके बाद इन्हें मौलाना जगन्नाथ भी कहा गया। ये कांग्रेस छोड़ एनसीपी और जदयू पार्टी का भी दामन थामे थे। ये बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री रहे। इनके निधन से बिहार में शोक की लहर फैल गयी है।