डेढ़ महीने बाद सुशांत की मौत में बड़ा ट्विस्ट। सुशांत के पिता ने रिया के खिलाफ कराया एफआईआर। माना आत्महत्या के लिए उकसाया

पटना। द न्यूज़। फिल्म अभिनेता दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत की मौत मिस्ट्री में नया ट्विस्ट आया है। यहां पटना में सुशांत के पिता केके सिंह ने सुशांत के गर्ल फ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर करा दिया है। केके सिंह ने एफआईआर में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ कई संगीन आरोप लगाया। केके सिंह के आरोप के मुताबिक रिया ने सुशांत को प्रेमजाल में फंसाया। 5 पेज के एफआईआर रिपोर्ट में आरोप का पुलिंदा है। पटना के राजीवनगर थाना में केस किया गया है। दूसरी तरफ एफआईआर की कॉपी से स्पष्ट है कि सुशांत के पिता केके सिंह ने यह मान लिया कि सुशांत की हत्या नही बल्कि वह आत्महत्या ही किया।