मुंबई: द न्यूज़।सर्दियों की ठिठुरती सुबहें और शूटिंग के पहले कॉल टाइम- ऐसे में फिटनेस रूटीन बनाए रखना आसान नहीं होता। इसके बावजूद एण्डटीवी के कलाकार अपने रोज़मर्रा के छोटे-छोटे प्रयासों से खुद को फिट और चुस्त बनाए हुए हैं। ये कलाकार मानते हैं कि भारी वर्कआउट से ज्यादा ज़रूरी है एक नियमित रूटीन और सक्रिय रहना। इन कलाकारों में शामिल हैं- पारस अरोड़ा (‘घरवाली पेड़वाली‘ में जीतू), सोनल पंवार (‘हप्पू की उलटन पलटन‘ की मलाइका) और आसिफ शेख (‘भाबीजी घर पर हैं‘ के विभूति नारायण मिश्रा)।‘घरवाली पेड़वाली‘ में जीतू का किरदार निभा रहे पारस अरोड़ा कहते हैं, ‘‘सर्दियों में सुबह जल्दी उठना मुश्किल ज़रूर है, लेकिन जब फिटनेस आदत बन जाती है, तो शरीर खुद ही एक्टिव रहना चाहता है। हर दिन जिम जाना मुमकिन नहीं होता, लेकिन मैं रोज़ कम से कम 20 मिनट स्ट्रेचिंग और हल्की कसरत के लिए ज़रूर निकालता हूँ। पुश-अप्स, स्क्वैट्स और प्लैंक जैसी एक्सरसाइज़ शरीर की जकड़न दूर कर देती हैं। शूटिंग के दौरान भी एक जगह बैठे रहने के बजाए चलते-फिरते रहना मुझे पसंद है और मैं कई बार साथी कलाकारों के साथ मज़ेदार फिटनेस चैलेंज भी करता हूँ, जिससे माहौल हल्का और ऊर्जा से भरा रहता है। मेरे लिए फिटनेस सिर्फ शरीर को शेप में रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मन को अच्छा महसूस कराने और लंबे शूटिंग शेड्यूल के लिए खुद को मानसिक रूप से तैयार रखने का ज़रिया भी है।‘‘

‘हप्पू की उलटन पलटन‘ में मलाइका की भूमिका निभा रहीं सोनल पंवार बताती हैं, “सच कहूँ, तो ठंड में सुबह-सुबह बिस्तर छोड़ना अपने आप में एक वर्कआउट जैसा लगता है (हँसती हैं)। लेकिन, जैसे ही खुद को हिलने-डुलने के लिए तैयार कर लेती हूँ, तुरंत ताज़गी महसूस होती है। मैं घर पर ही छोटा-सा वर्कआउट करती हूँ, जिसमें कार्डियो, कोर एक्सरसाइज़ और थोड़ा योग शामिल होता है। मुझे अपनी एक्सरसाइज़ के साथ म्यूज़िक जोड़ना बहुत पसंद है। कई बार तो मैं बस दस मिनट डांस कर लेती हूँ। यह मज़ेदार भी होता है और दिल की धड़कन भी तेज़ हो जाती है। शूटिंग के दिनों में मैं सीन के बीच खाली समय में मोबाइल देखने के बजाए हल्की स्ट्रेचिंग करती हूँ या थोड़ा टहल लेती हूँ। इसके अलावा, गुनगुने पानी में शहद-नींबू पीने की मेरी आदत कभी नहीं छूटती, जो शरीर को डिटॉक्स करने और मेटाबॉलिज़्म के लिए फायदेमंद है। मेरे लिए फिटनेस का मतलब है खुद को मज़बूत, सकारात्मक और आत्मविश्वास से भरा महसूस करना, चाहे दिन कितना भी व्यस्त क्यों न हो।”‘भाबीजी घर पर हैं‘ में विभूति नारायण मिश्रा की भूमिका निभा रहे आसिफ शेख का कहना है, “फिटनेस को लेकर अक्सर लोगों की सोच सीमित होती है। अक्सर यह मान लिया जाता है कि फिट रहने का मतलब सिर्फ जिम जाना या भारी वज़न उठाना है, जबकि मेरे लिए फिटनेस संतुलन और अनुशासन का नाम है। मेरी सुबह योग, प्राणायाम और हल्की स्ट्रेचिंग से शुरू होती है, जिससे शरीर लचीला रहता है और मन शांत रहता है। मुझे जब भी मौका मिलता है, बगीचे में थोड़ी देर टहलना नहीं भूलता। रोज़मर्रा के छोटे लेकिन लगातार किए गए प्रयास लंबे समय तक असर दिखाते हैं, खासकर तब जब शूटिंग का शेड्यूल अनियमित हो। वर्षों से अपनाई गई यही दिनचर्या मुझे लंबे शूटिंग शेड्यूल के दौरान ऊर्जा बनाए रखने और अपने कॉमेडी सीन्स के लिए मानसिक रूप से सजग रहने में मदद करती है। मैं खानपान को लेकर भी सजग रहता हूँ। घर का बना खाना, मौसमी फल और ठंड के मौसम में भी पर्याप्त मात्रा में पानी पीने को मैं प्राथमिकता देता हूँ, क्योंकि छोटी-छोटी ये आदतें ही सबसे बड़ा फर्क पैदा करती हैं।”देखना न भूलें, ‘हप्पू की उलटन पलटन‘ रात 9:30 बजे, ‘घरवाली पेड़वाली‘ रात 10:00 बजे और ‘भाबीजी घर पर हैं 2.0‘ रात 10:30 बजे, हर सोमवार से शुक्रवार, सिर्फ एण्डटीवी पर और सभी एपिसोड्स कभी-भी देखें हिंदी ज़ी5 पर।
