हरि अनंत हरि कथा ‘अनंता’।अब जेल की करो तैयारी ‘संता’। मंजू वर्मा को भी जेल जाना पड़ा था।

पटना ( द न्यूज़)। मोकामा विधायक अनंत सिंह की अनंत कथाएं हैं। अब एके -47 ने पाप का घड़ा फोर दिया है। अनंत सिंह को जेल भेजने की तैयारी चल रही है।

पूर्व मंत्री मंजू वर्मा के पैतृक आवास पर भी हथियार मिले थे और उन्हें जेल जाना पड़ा था। पहले मंजू वर्मा को मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा।मंजू वर्मा उस समय नीतीश सरकार में समाज कल्याण मंत्री थी पर जेल जाने से बच नहीं पाई। ऐसे में अनंत सिंह के ऊपर जेल जाने का खतरा मंडरा रहा है।

खैर, सरकार यदि मजबूत इरादे कर ले तो बड़े से बड़े तुर्रम खान पानी मांगते नजर आएंगे। एक समय अनंत सिंह की मोकामा में तूती बोलती थी। छोटे सरकार कहे जाते थे। अपने अंदाज में लगातार विधायक बनते आ रहे हैं। सरकार ने जब आंखे मुंदी तो इनके सारे क्रिया कलाप ढ़क गए। छोटे सरकार की महिमा देश के चारों तरफ फैली।स्थापित बाहुबली की छवि बन गयी। शागिर्द उछलने लगे।

लेकिन जैसे ही सरकार ने आंख खोलना शुरू किया मोकामा नरेश की दो दिनों में हेकड़ी निकल गयी। एक समय का बाहुबली जहर खाने की बात करने लगा। यही है डायनेमिक लीडरशीप। बिहार पुलिस ने अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया है। यही है ‘गुप्त वॉर’।

निर्दलीय विधायक अनंत सिंह के पैतृक आवास से एके 47 एवं ग्रेनेड मिलने की पुष्टि हुई है। साथ ही कई आपत्तिजनक चीजें बरामद की गई हैं। अब अनंत सिंह कोर्ट व राज्य सरकार के दरवाजे खटखटाने की बात करने लगे हैं। उनकी बात नहीं सुनी जाने व कारवाई नहीं होने पर वे जहर खाने की भी बात करते हैं। जहर खाने की बात करने वाला बिहार का कैसा बाहुबली! मामला एनआईए ने ले लिया है। ज्ञात हो कि पिछले लोकसभा चुनाव में अनंत सिंह खुद चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस से टिकट मांग रहे थे। कांग्रेस ने उनके पुराने रिकॉर्ड को देखते हुए टिकट नहीं दिया पर उनकी पत्नी को टिकट देकर मुंगेर से खड़ा कर दिया। मुंगेर में जदयू नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कांग्रेस को परास्त किया। अनंत सिंह का आरोप है कि उन्हें ललन सिंह के इशारे पर फंसाया जा रहा है। लेकिन अनंत सिंह के गांव नदमा में उनके घर से मिले ए के 47 के बारे में तो अनंत सिंह को गवाही देनी ही पड़ेगी। नदमा घर से हैंड ग्रेनेड के साथ 36 राउंड गोलियां भी मिलने की सूचना है। 18 अगस्त को पुलिस कोई बड़ी कारवाई कर सकती है। यही सच्चाई है। अंत है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *