9 जून को बिहार में डिजिटल रैली करेंगें अमित शाह। 1 लाख लोग लोगों को संबोधन

पटना ( द न्यूज़)। भाजपा 9 जून से बिहार में चुनाव प्रचार की दुंदुभी बजाने जा रही है। पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व मौजूदा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 9 जून को डिजिटल/ वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने आज पार्टी के मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि करीब 1 लाख लोगों को गृह मंत्री बिहार की जनता को संबोधित करेंगे। प्रदेश के सभी बूथों पर शाह की रैली के लिए डिजिटल प्लेटफार्म तैयार किया जा रहा है। प्रदेश के सभी 243 सीटों पर अमित शाह की आवाज जाएगी। हालांकि डिजिटल वोटिंग के बारे में जायसवाल ने कहा कि इस बारे में कुछ भी चुनाव आयोग तय करेगा। भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व दो बड़ी रैली को संबोधित करेंगे। समझ जाता है कि शाह के बाद दूसरी रैली को मौजूद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा संबोधित करेंगे।