संगठन में अरुण जेटली का अमूल्य योगदान: संजीव चौरसिया

भाजपा कार्यकर्ता व अन्य गणमान्य के द्वारा दीघा विधान सभा में अरूण जेटली को दी गई श्रद्धाजंलि
पटना ( द न्यूज़)। दीघा विधान सभा कार्यालय परिसर में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व वित्त मंत्री स्व. अरूण जेटली के आयोजित श्रद्धाजंलि सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं व अन्य गणमान्य के द्वारा श्रद्धाजंलि दी गई। इस अवसर पर सभी ने अरूण जेटली जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धाजंली दी।
इस दौरान दीघा के विधायक डाॅ.संजीव चैरसिया ने कहा की श्रद्धेय अरूण जेटली जी का संगठन में अमूल्य योगदान रहा है। विद्यार्थी परषिद् से लेकर भाजपा में असंख्य युवाओं को राजनीतिक एवं समाजिक क्षेत्रों में आगे बढ़ाने का काम काम किया, आज कई शीर्ष नेता ऐसे उदाहरण है। संगठन से उनका लगाव इतना था की गत लोक सभा चुनाव के दौरान अस्वस्थ्य रहने के बावजूद भी वे संगठन के कार्य में पूर्ण रूप से सक्रिय रहना हम कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का परिचायक हैं।
सभी लोगों ने उनके द्वारा किये गये अमूल्य कार्यो को सरहाते हुए अपना-अपना विचार रखा।

इस दौरान पटना महानगर अध्यक्ष सीता राम पांडेय, पूर्व प्रदेश मंत्री, हेमलता वर्मा, डाॅ.संजय सहाय, विर बहादुर सिंह, चन्द्रवंशी मुखिया, कोमल चैधरी, गणेश कुमार, राजेश मुखिया, नागेन्द्र कुमार, प्रदीप कुमार पप्पु, मनोज सिंह, बिन्दी देवी, अर्चना ठाकुर, शोभा कुमारी, नवनीतम कुणाल, योगेन्द्र योगी, एवं दीघा विधान सभा के जिला पदाधिकारी, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, अतिपिछड़ा मोर्चा के कार्यकर्ता एवं मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार, पंकज कुमार, गुड्डु, अजय कर्ण, प्रमोद कुमार, अभिषेक बिन्नी, चन्द्रशेखर चन्द्रवंशी, रविन्द्र कुमार, धमेन्द्र कुमार, संतोष चैरसिया, प्रवीण कुमार एवं अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *