भक्तों को दर्शन देन रथ पर सवार होकर निकले भगवान जगन्नाथ, सीएम सम्राट ने की आरती

पटना। द न्यूज़। बहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद की ओर से अषाढ़ कृष्ण पथ तृतीया तिथि को गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी से अपने भक्तों को दर्शन देने के लिए भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकली। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। रथयात्रा की शुरूआत मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भगवान जगन्नाथ की आरती, व पूजा अर्चना कर की। इस मौके पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रथयात्रा के मार्ग पर झाड़ लगाकर भगवान जगन्नाथ का स्वागत किया। इस संबंध में बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष प्रो रणबीर नंदन ने बताया कि रथयात्रा की आरती और झाड़ू लगाने में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, विधि मंत्री संजय टाइगर, खाद्य आपूर्ति मंत्री अशोक चौधरी, विधानसभा में मुख्य सचेतक डॉ संजीव चौरसिया, सचेतक रत्नेश कुशवाहा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। धार्मिक न्यास पर्षद की ओर से निकलने वाली रथयात्रा में भगवान जगन्नाथ के साथ बलदेव व सुभद्रा के काष्ठ का विग्रह जगन्नाथपुरी से आया है जबकि 40 फीट ऊंचा हाइड्रोलिक रथ बेगूसराय से मंगाया गया है। रथ यात्रा की रस्सी वहां मौजूद भक्त खींच रहे हैं।

रथयात्रा समय से निकली और गर्दनीबाग, मिठापुर, कच्ची तालाब,होते हुए वापस गर्दनीबाग ठाकुरवाड़ी पहुंची। वहाँ भगवान की आरती के बाद भगवान को छप्पन भोग प्रसाद अर्पित करने के बाद विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। भगवान जगन्नाथ के स्वागत के लिए रथ यात्रा के पूरे मार्ग को बेहद खूबसूरती से सजाया जाएगा। रास्ते में जगह-जगह पर भव्य और आकर्षक रंगोली बनाई जाएगी, जिसे बनाने के लिए पटना के साथ-साथ देश के विभिन्न हिस्सों और बाहर से भी विशेष कलाकार आ रहे हैं।साथ ही, पूरी यात्रा के दौरान भगवान और श्रद्धालुओं पर लगातार पुष्प वर्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ के रथ की डोरी खींचने मात्र से ही जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ ही मनुरूय को जीवन मृत्यु के चक्र से मुक्ति मिलती है। सभी श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होकर महाप्रभु का आशीर्वाद लिया और पुण्य के भागी बने। सैकड़ों लोग यात्रा में शामिल हुए हैं। जय जगन्नाथ के नारे लगा रहे हैं। प्रो नंदन ने कहा भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकलती है तो भक्तों में जगन्नाथ भगवान के लिए अपार श्रद्धा देखने को मिलती है। रथ यात्रा से पूर्व गर्दनीबाग ठाकुड़बारी में तीन दिवसीय भगवान जगन्नाथ की कथा का भी समापन हुआ और रथ यात्रा वापसी के पास भक्तों के लिए भंडारे का भी आयोजन हुआ जहा हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। रथ यात्रा के रास्ते में महापौर सीता साहू, भाजपा के संगठन महामंत्री भीखु भाई दलसानिया ने भगवान जगन्नाथ की आरती पूजा की। इस मौके पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के सदस्य चंदन कुमार सिंह, शायण कुणल, दयानंद कुमार, हिमराज राम, रामबहादुर सिंह, रक्षक गिरिधारी दास, इश्वरनाथ प्रभु, सनातन कृष्ण दास अधिकारी, अभय सुन्दर , रंजन प्रियदर्शी, आलोक कुमार, राजाराम सिंह, ओमप्रकाश सिंह सेतु, रंजीत झा सहित बड़ी संख्या में भक्त मौजूद थे।