पीएम के मन की बात: बिहार में बिछी चुनाव की बिसात

पटना ( द न्यूज़)। 31 मई को आयोजित पीएम की मन की बात ने भाजपा के नीचे से लेकर ऊपर तक के कार्यकर्ताओं में नया जोश भर दिया है। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर हर बूथ पर गठित सप्तर्षि के साथ मन की बात सुनी गई है। बिहार में करीब 72 हजार बूथ हैं। इस तरह 5 लाख से अधिक जमीनी कार्यकर्ताओं को डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म से जोड़ा गया है जो आगामी चुनाव में भाजपा के मददगार साबित होंगें। ये भाजपा का ब्रेन है। यहां राजधानी में भाजपा के सभी केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक, मंत्री, प्रदेह पदाधिकारी, भाजपा युवा मोर्चा, पटना महानगर के कार्यकर्ता भी मन की बात सुन। भाजपा महनार प्रभारी कुमार राघवेंद्र और भाजयुमो मीडिया प्रभारी सूरज पांडेय बांकीपुर अंतर्गत बूथ नम्बर 327 पर सप्तऋषियों के साथ मन की बात सुनी।कार्यक्रम के उपरांत दोनो नेताओ ने कहा कि नरेंद्र मोदी के सपने को साकार करने के लिए हम सभी संकल्पित एवं वचनबद्ध हैं ।दोनो नेताओ ने कहा की आज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात में आत्मनिर्भर भारत बनाने पर जोर दिया गया।हमें करोना वारियर्स को दिल से सम्मान करना चाहिए और उनकी मदद में हमेशा तत्पर रहना चाहिए ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात में देश में व्याप्त कोरोना महामारी से लड़ने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग,मास्क जैसे जरूरी नियमों का पालन के लिए देशवासियों को प्रोत्साहित भी किया।टीडीयों के हमले ,बंगाल की खाड़ी में सुपर साइक्लोन एवं पूर्वोत्तर राज्य के विकास पर भी चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि देश के सर्वांगीण विकास के लिए हम सभी को आप क्यों निर्भर भारत का संकल्प लेना होगा । मजदूरों के पलायन एवं उनकी स्थिति की ओर ध्यान इंगित करते हुए कहा कि आप निर्भर भारत का मंत्र सभी मजदूर किसान भाइयों को रोजगार भी मुहैया कराने का एक प्रमुख कारण बनेगा । बांकीपुर विधानसभा बूथ नंबर 327 पर भाजपा के सप्तऋषियों के साथ मंडल अध्यक्ष-सनोज कुमार,महामंत्री राजीव सिन्हा, बुथ अध्यक्ष-सुनील कुमार बीएलए रिषीकेश कुमार महिला सदस्या-सुनीता देवी,सुभाष खत्री, मिलकर मन की बात सुनी।