भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले सम्राट चौधरी। बदले जाएंगे मुख्यालय के कई नेता

पटना। द न्यूज़। महागठबंधन को पटखनी देने के लिए प्रदेश भाजपा को काफी आक्रामक बनाने का मंत्र प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को दिया गया है। सम्राट चौधरी ने पार्टी के कुशल संगठनकर्ता, लोकप्रिय राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से आज नई दिल्ली में मुलाकात की है। अध्यक्ष ने प्रदेश स्तर पर व मुख्यालय से चिपके नेताओं को बदलने का इशारा कर दिया है। पार्टी के अकुशल प्रबंधन के कारण प्रदेश कार्य समिति की बैठक के लिए ऊर्जा स्टेडियम नहीं मिला जिसके कारण सम्राट चौधरी की काफी किरकिरी हुयी। यदि यही आलम रहा तो लोकसभा चुनाव में प्रदेश भाजपा के नेता चौधरी का भद्द पिटवा देंगे। इसलिए मुंह में राम बगल में छुरी रखने वाले नेताओं की छुट्टी होगी। चुनाव में मलाई मारने की नियत से बैठे नेताओं की सूची तैयार हो रही है। नेता आशीर्वाद प्राप्त किया। नड्डा ने आगामी 30 मई से 30 जून तक चलने वाले महा-संपर्क अभियन को सफल बनाने का निर्देश दिया है।