15 जून के बाद बिहार से उखड़ जाएगा क्वारेंटिंन का ‘शामियाना’। कोई नहीं रहेगा ब्लॉक क्वारेंटिंन

पटना ( द न्यूज़)। बिहार में 15 जून तक ही ब्लॉक क्वारेंटिंन केंद्र चलेगा। उसके बाद कोई भी प्रवासी मजदूर ब्लॉक क्वारेंटिंन नहीं रहेगा। राज्य सरकार की तरफ से सूचना सचिव अनुपम कुमार ने यह जानकारी दी है। फिलहाल ब्लॉक में 5.80 लाख लोग क़वारेंटिंन है। करीब 8 लाख लोग घर वापस लौट चुके हैं।