पटना। द न्यूज़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत से आज पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आत्मीय एवं सौहार्दपूर्ण मुलाकात की।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत अपने तीन दिवसीय प्रवास के क्रम में बिहार आए। सोमवार की सुबह पटना स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण हवाई अड्डा पहुंचे। सरसंघचालक आज ही मुंगेर चले गए । मुंगेर में कार्यकर्ता विकास वर्ग लगा है। यह वर्ग 24 मई से प्रारंभ है। सरसंघचालक वर्ग में 3 दिन रहेंगे। उसके बाद 10 जून को आगे के प्रवास के लिए निकल जाएंगे।