इहां अपराध सब रिकॉर्ड तोड़ चुका है: तेजस्वी

पटना। द न्यूज। 20 वर्षों की NDA सरकार में बिहार में सत्ता संरक्षित, सत्ता संपोषित और सत्ता प्रायोजित अपराध सब रिकॉर्ड तोड़ चुका है। सत्ता, अपराधी और पुलिस के गठजोड़ ने नागरिकों का जीना मुहाल कर कानून व्यवस्था की धज्जियाँ उड़ा रखी है। प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने ये आरोप राज्य सरकार पर लगाई। तेजस्वी का कहना है कि अपराधियों द्वारा पुलिस अधिकारियों की हत्या हो रही है। प्रति माह सैकड़ों हत्याएं हो रही है। मुख्यमंत्री विधि व्यवस्था को लेकर बेसुध है। बिहार भगवान भरोसे चल रहा है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा किसत्ता संरक्षण में हुए नौबतपुर हत्याकांड के पीड़ित परिजनो से मिलने AIIMS पटना पहुँचा। पार्टी की तरफ से पीड़ितों की हर संभव मदद की जाएगी। बेसुध भ्रष्ट सरकार से अपराधियों को सजा दिलाने की अपेक्षा करना ही अब बेकार है।बिहार पुलिस की अपराध के मामलों में दोष सिद्धि दर सबसे कम है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अधीन बिहार पुलिस अपराधी की Criminal History (आपराधिक पृष्ठभूमि) की बजाय उनकी क्रय शक्ति को अधिक तवज्जों देती है। इसी का प्रतिफल है कि तस्कर, शराब माफ़िया और अपराधी वरीय अधिकारियों के बिज़नेस पार्टनर बने हुए है।

DK टैक्स के कारण प्रदेश में क़ाबिल अधिकारियों की बजाय भ्रष्ट, नकारा, अक्षम और अयोग्य अधिकारियों की पोस्टिंग की जाती है। अचेत मुख्यमंत्री के कारण बिहार के थानों में व्याप्त रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए है। NDA के स्वार्थी निष्क्रिय सहयोगी दल अपराधियों के इस रामराज्य वाले इस तांडव पर जश्न मना रहे है क्योंकि कोठी-बंगला और सुरक्षा ही उनकी राजनीति का प्रथम और अंतिम उद्देश्य है।