जेपी नड्डा की टीम में संजय मयूख का बढ़ा कद, बने राष्ट्रीय प्रवक्ता

 पतन। द न्यूज़। ( विद्रोही)। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की नई टीम में डॉ. संजय मयूख ने नया मुकाम हासिल कर लिया है।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज अपनी नई टीम बनाई है।उस टीम में बिहार से 4 राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाये गए हैं। इनमें सैय्यद शाहनवाज हुसैन,डॉ संजय मयूख, राजीव प्रताप रूडी और गुरु प्रकाश शामिल हैं। विधान पार्षद डॉ संजय मयूख का कद बढ़ा है। राजीव प्रताप रूडी और संजय मयूख दोनों सारण जिले के हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की टीम में 23 प्रवक्ता बनाये गए हैं।

संजय मयूख मीडिया फ्रेंडली हैं और राजनीति में उनका कोई शत्रु नहीं हैं। वे अजादशत्रु हैं। मिलनसार प्रकृति के कारण वे सबके प्रिय माने जाते हैं।