
पटना। द न्यूज़। बिहार में कोरोना से त्रस्त लोगों की समस्या देखते हुए विपक्षी दल ने यहां अस्पताल बनाने की मांग करने लगे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री व हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने ट्वीट कर कहा कि सरकार फिलहाल अयोध्या में राममंदिर के भूमिपूजन की योजना छोड़ बिहार में 5 एम्स के निर्माण करे। जनता की जीवन रक्षा पहले जरूरी है। उन्होंने कहा कि फिलहाल मंदिर, मस्जिद निर्माण का वक्त नहीं है। जनता की रक्षा जरूरी है। लोग कोरोना से मर रहे हैं। बिहार में अस्पतालों की संख्या कम है। जनता के इलाज के लिए बेड कम पड़ रहे हैं। अस्पतालों में इलाज के लिए जगह नहीं है। ऐसे में बिहार में पहले अस्पताल का भूमि पूजन जरूरी है न कि राम मंदिर के भूमिपूजन की जरूरत। जनता बचेगी तो मंदिर व मस्जिद में पूजा हो सकती है। मांझी की इस मांग का अधिकतर विपक्षी दलों से समर्थन मिला है। बिहार की जनता भी पहले अपना रक्षा चाहती है।