एनडीए की अंदरूनी कलह से भाजपा की बोचहा ‘बोट’ डूबी

पटना। द न्यूज़। बिहार में हुए बोचहा विधानसभा का उपचुनाव में भाजपा को हार मिली है। इस हार के पीछे एनडीए की अंदरूनी कलह ने मुख्य भूमिका निभाई है। मुकेश साहनी ने भाजपा को हराने के लिए ऐड़ी चोटी लगा दी। पैसा बहाया। मुकेश साहनी एनडीए के ही पार्टनर हैं भले उन्हें मंत्रिपरिषद से बर्खास्त कर दिया गया हो। मुकेश साहनी ने बोचहा सीट लेने के लिए भाजपा को आंखे दिखाना शुरू कर दिया था। यूपी में भाजपा को गरियाया। फिर बिहार में भाजपा से लड़ गए। भाजपा को हार मंजूर है पर साहनी की अदावत मंजूर नहीं। नतीजा सामने है। वोट बंटवारे में तेजस्वी अपने उम्मीदवार को जीता ले गए। दूसरी बात है कि राजद उम्मीदवार अमर पासवान अपने व्यक्तिगत प्रभाव से भी वोट ले गए हैं।