पटना। द न्यूज़। चिराग पासवान को रविवार को बहुत बड़ा बल मिला है। डॉ सत्यानंद की अगुवाई में लोजपा-सेक्यूलर ने चिराग पासवान के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए लोजपा में विलय करने का प्रस्ताव पास करने का अहम निर्णय लिया। इसके साथ ही प्रदेश के अतिपिछड़े समाज का एक बड़ा हिस्सा लोजपा के साथ आ गया।पटना, शिवपुरी के “खुशी वाटिका मैरेज” हॉल में लोजपा-सें के राष्ट्रीय कार्यकारणी समिति, राज्य के पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षो की महत्वपूर्ण बैठक में उक्त आशय का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्य्क्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामभरोस शर्मा ने किया।
बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्य्क्ष डॉ. सत्यानंद शर्मा ने विलय करने से सम्बंधित प्रस्ताव पेश करते हुए कहा कि समय और परिस्थिति के मुताबिक राजनीति करना आवश्यक है। लोजपा से हमलोग जिन कारणों के कारण हमलोग टूट कर अलग लोजपा-सेक्यूलर का गठन किया था, वह कारण लोजपा के टूटते ही समाप्त हो गया है। अब चिराग पासवान के नेतृत्व में लोजपा को मजबूत करके सत्ता पर काविज होना है।लोजपा और चिराग पासवान के नेतृत्व में दलित, अतिपिछड़ा स्वर्ण समाज और गरीबों की गोलबंदी करना है। समाज के वंचित वर्ग जिसे सत्ता और संपत्ति से साजिश करके दूर रखा गया है उसे सत्ता तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। नया समाज,नया राज बनाना है।

आगे डॉ. शर्मा ने कहा कि लोजपा टूटने के बाद जो लोग असली लोजपा होने का दावा कर रहें है । वे कितने अज्ञानी है यह साबित हो रहा है। आश्चर्य है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी कैसे मंत्री बना दिया,जिन्हें यह भी ज्ञान नहीं है कि राम और लक्ष्मण “महाभारत” के पात्र नहीं रामायण के पात्र थे। अभी तो शुरुआत है प्रधानमंत्री खुद ही समझ जाएंगे।
बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामभरोस शर्मा,युवा लोजपा-सेक्यूलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार पासवान, सैनिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन सिकन्दर शर्मा, शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राम प्रवेश यादव,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अफरोज आलम पार्टी के प्रधान महासचिव नन्द किशोर यादव, पार्टी उपाध्यक्ष उमेश शर्मा, पार्टी महासचिव कचहरी पासवान, डॉ. शिवनाथ सिंह यादव, विभीषण शर्मा,युवा नेता इमरान अली,परमानंद शर्मा,रामानन्द शर्मा, अशोक सिंह, ईo अजय शंकर, दिलीप कुमार ने विचार व्यक्त किया
उक्त आशय की जानकारी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रवीश कुमार ने दी।
