पटना (द न्यूज़)। रामविलास पासवान की पार्टी लोजपा में बड़ी टूट हो गयी है। पार्टी के जमीनी कार्यकर्ता डॉ. सत्यानंद शर्मा के नेतृत्व में अलग होकर नए दल का गठन कर लिया है। लोजपा से अलग हुई नई पार्टी का नाम लोजपा सेक्युलर रखा गया है। नई पार्टी के कार्यकर्ताओं से ही लोजपा का दफ्तर गुलजार होता था, अब पार्टी में दरार पड़ते ही कार्यालय विरान हो गया है।