यूपी में ममता ने बहा दी ‘पछुवा बयार’। तो खेला होबे!

लखनऊ। द न्यूज़। पूरे देश में ममता बनर्जी भाजपा से लोहा लेने चल दी है। सारा विपक्ष घर मे बैठकर वसंती हवा का मजा ले रहा है और अकेले ममता बनर्जी ने यूपी में योगी और मोदी के खिलाफ विगुल फूंक कर अखिलेश यादव को सत्ता की कुर्सी पर बिठाने का ताल ठोक दिया है। ममता ने साफ कहा कि इस बार भाजपा नहीं, अखिलेश तीन सौ पर जाएंगे।

विश्लेषकों की माने तो इस बार यूपी का चुनाव पश्चिम बंगाल के तर्ज पर जा रहा है। भाजपा ने पिछले पश्चिम बंगाल का चुनाव राम का नाम लेकर लड़ा। मैदान में सारे दिग्गज को उतार दिया। यहां तक कि कई सांसदों को भी भाजपा ने जबरन मैदान में उतारा। लेकिन ममता बनर्जी के आगे भाजपा की एक भी नहीं चली। राम भी मौन हो गए। कुछ ऐसी ही पटकथा यूपी में लिखी जा रही है। भाजपा को फील गुड दिख रहा है पर परिणाम कुछ उलट न आ जाये। इस बार नीं लोगों ने सर्वे में भाजपा को 275 सीटें दिखाई है उन सब की भद्द पीटने वाली है। जमीनी तश्वीर कुछ अलग है। 10 मार्च का इंतजार कीजिये।