पटना ( द न्यूज़)। बिहार में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीजों की संख्या 85 पहुंच गई है। आज सुबह 2 मरीजों की पुष्टि हुई है। महत्वपूर्ण है कि बिहार सरकार अब कोरोना मरीजों की सूचना देने में काफी पारदर्शी हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव रिपोर्ट को समय समय पर अपडेट करते रहते हैं। ज्ञात हो कि शाम को कुछ और नई सूचना की उम्मीद है। लेकिन ऐसी स्थिति में बिहारवासियों को धैर्य रखने की जरूरत है। 85 की संख्या में अकेले सिवान से सबसे अधिक मरीज हैं जिनका लिंक खारी देश से आये मरीज से है। बिहार के 85 मरीजों में सबसे अधिक सिवान के 29 हैं। 500 से अधिक संदिग्ध मरीजों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है। कोरोना से बिहार में 2 लोगों की मौत हुई है।

महत्वपूर्ण है कि नालंदा जिले के एक मस्जिद में पिछले मार्च महीने में तब्लीगी जमात के समारोह ने प्रदेश के आला अधिकारियों की नींद उड़ा दी है। मरकज जमात में करीब 640 लोग शिरकत किये थे। इन सब का पता लगाया जा रहा है।
