क्वारेंटिंन केंद्रों में लौंडा नाच व गांजे की खबर के बाद सरकार चेती। नीतीश खुद निरीक्षण कर रहे एक एक क्वारेंटिंन शिविर का

पटना ( द न्यूज़)। कुछ दिन पहले समस्तीपुर के विभूतिपुर प्रखंड स्थित एक स्कूल में चल रहे क्वारेंटिंन केंद्र से खबर आई थी कि वहां मजदूरों के मनोरंजन के लिए लौंडा नाच का आयोजन हुआ। इसका वीडियो वायरल हुआ था। एक अन्य वीडियो में गांजा का कस खींचते एक युवक को दिखाया गया था। ऐसी घटनाओं को सरकार ने गंभीरता से लिया। मुख्यमंत्री खुद अपनी कमान संभालते हुए क्वारेंटिंन केंद्रों का वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के जरिये निरीक्षण कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज तीसरे दिन क्वारंटाइन केंद्रों का वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कर रहे है निरीक्षण और प्रवासी मजदूरों का हालचाल जाना।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज तीसरे दिन 8 जिलों के 16 क्वारंटाइन केंद्रों का वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से से जायजा ले रहे हैं और प्रवासी मजदूरों के साथ संवाद कर रहे हैं। साथ ही केंद्र पर सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं की भी जानकारी ले रहे हैं। आज जिन 8 जिलों के 16 क्वारंटाइन केंद्रों का मुख्यमंत्री अवलोकन कर रहे हैं उनमें भागलपुर, बांका, कटिहार, जमुई, बक्सर, जहानाबाद, अरवल और मुंगेर शामिल है।
ज्ञात हो कि इसके पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को 10 जिलों के 20 सेंटरों और शनिवार को 20 जिलों के कुल 40 क्वारंटाइन केंद्रों का वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से निरीक्षण कर चुके हैं। केंद्रों पर रह रहे प्रवासी मजदूरों से संवाद कर उनका हालचाल जान रहे हैं तथा वहां रहने में किसी तरह की समस्या तो नहीं है इसको लेकर भी जानकारी ले रहे हैं।