प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 76 दीप प्रज्ज्वलित कर दीर्घायु की कामना

पटना। द न्यूज़ ।देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर बिहार की राजधानी पटना में एक भावपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष प्रोफेसर रणबीर नंदन ने अपने आवास पर 76 दीप प्रज्ज्वलित कर देश के प्रधानमंत्री के मंगलमय, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।इस अवसर पर प्रोफेसर रणबीर नंदन ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने अथक परिश्रम, दूरदर्शी सोच और राष्ट्र प्रथम की भावना से भारत को विश्व पटल पर एक नई पहचान दिलाई है। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है। 76 दीप उनके 76वें जन्मदिन के प्रतीक के रूप में राष्ट्र की मंगलकामना का प्रतीक हैं।उन्होंने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि प्रधानमंत्री जी को उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करें, ताकि वे राष्ट्र सेवा के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाते रहें।इस अवसर पर संगठन के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे और सभी ने प्रधानमंत्री जी के दीर्घायु जीवन के लिए प्रार्थना की।