नमो ने सम्राट पर किया भरोसा। बनाये गये बिहार भाजपा के अध्यक्ष। शुतुरमुर्ग की तरह काबिज कई पदाधिकारियों की होगी छुट्टी

पटना। द न्यूज़। आख़िरकार भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने आगामी लोकसभा चुनाव के महाभारत को देखते हुए राजनीति के धुरंधर नेता रहे शकुनी चौधरी के पुत्र सम्राट चौधरी पर बड़ा दाव खेल दिया है। नीतीश व तेजस्वी से एक साथ लोहा लेने की क्षमता रखने वाले सम्राट चौधरी को बिहार भाजपा का नया अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया है। इसके साथ ही प्रदेश भाजपा में कुंडली मारके बैठे कई पदाधिकारियों की छुट्टी भी तय हो गयी है। पार्टी के शीर्ष नेताओं ने भाजपा की नयी टीम में नये चेहरे व लड़ाका किश्म के नेताओं को शामिल करने इशारा किया है। लिहाजा गठरी बांधने वाले प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों में हड़कंप मच गया है।

सम्राट चौधरी की एक बेबाक नेता के रूप में पहचान है। गलती पर वह विरोधियों की कौन कहे अपने नेताओं को भी नहीं छोड़ते। हाल में विधानपरिषद की कार्यवाही में उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भिड़ कर उन्हें दल बदलू कह डाला। भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय सिन्हा को भी उन्होंने सदन में खड़ी खड़ी सुनाई थी।