रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर चेयरपर्सन श्रीमती नीता अंबानी को ‘फॉर्च्यून इंडिया’ की मोस्ट पावरफुल वुमेन की सूची में पहला स्थान मिला है।

पटना।रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर चेयरपर्सन श्रीमती नीता अंबानी को ‘फॉर्च्यून इंडिया’ की मोस्ट पावरफुल वुमेन की सूची में पहला स्थान मिला है। यह प्रतिष्ठित सम्मान उनके दूरदर्शी नेतृत्व, देश में बड़े संस्थानों के निर्माण और समावेशी विकास के प्रति उनके अटूट संकल्प को दर्शाता है। श्रीमती नीता अंबानी का हमेशा से यह मानना रहा है कि सच्ची सफलता वो है, जिससे लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आए।

उनके इसी विज़न के चलते, आज रिलायंस फाउंडेशन देश भर में 10 करोड़ से अधिक जिंदगियों को छू चुका है, जिसमें 2 करोड़ 90 लाख से ज्यादा बच्चे शामिल हैं।इस ऐतिहासिक उपलब्धि और देश सेवा के इस सफर के लिए श्रीमती नीता अंबानी को ढेर सारी शुभकामनाएं!