नई दिल्ली ( द न्यूज़)। दिल्ली के एडिशनल पुलिस कमिशनर राजीव रंजन ने अपने कुशल प्रशासन से दिल्ली पुलिस में अलग पहचान बना ली है। उनके डायनेमिक प्रशासन व नेतृत्व की चर्चा पूरे दिल्ली पुलिस में है। उन्होंने दिल्ली के कई संगीन अपराध के मामले सुलझाए हैं जिनमे सोहेल इलियासी का मामला प्रमुख है। राजीव रंजन का जन्म बिहार के सिवान जिले में एक मध्यम परिवार में हुआ है। पूर्वी दिल्ली में ACP रहते उन्होंने कई बड़े मामले सुलझाए हैं। उनकी छवि एक तेज तर्रार अधिकारी के रूप में रही है। सामाजिक कार्यकर्ता मृणाल मयंक ( पंकज त्रिपाठी) उनके करीबी रहे हैं। पंकज का कहना है कि राजीव रंजन जैसे तेज तर्रार अधिकारी की जरूरत हर सरकारी महकमे में है।उनके कुशल प्रशासन में पूर्वी दिल्ली में अपराधी थर मारते थे।


