आम आदमी पार्टी बिहार में शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद चुनाव लड़ेगी

पटना। द न्यूज़।आम आदमी पार्टी, बिहार द्वारा आज प्रदेश कार्यालय, पटना में प्रेस वार्ता आयोजित कर आगामी शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद चुनाव में पार्टी की भागीदारी की घोषणा की गई।प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी, बिहार के प्रदेश अध्यक्ष राकेश यादव ने कहा कि पार्टी द्वारा विधान परिषद चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद बिहार के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हुई है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी शिक्षा, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाते हुए चुनाव मैदान में उतरेगी।उन्होंने बताया कि पार्टी की ओर से अधिकृत उम्मीदवारों की पहली सूची आज जारी की जा रही है। शेष सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा शीघ्र की जाएगी।प्रथम सूची में घोषित उम्मीदवार

  • पटना स्नातक सीट — हिमांशु पटेल
  • दरभंगा शिक्षक सीट — डॉ. शंभूनाथ ठाकुर
  • तिरहुत स्नातक सीट — ऋषि अग्रवाल
  • कोशी स्नातक सीट — अधिवक्ता डॉ. मैथ्यू देव
  • प्रदेश अध्यक्ष राकेश यादव ने बिहार के जागरूक एवं शिक्षित मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएं और अपने मताधिकार का अधिक से अधिक प्रयोग करें।
  • उन्होंने चुनाव आयोग से अपील की कि विधान परिषद चुनाव की पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी एवं स्वतंत्र तरीके से संपन्न कराई जाए, ताकि सभी मतदाता निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।