कहीं चुनाव के संकेत तो नहीं दे रहे बिहार के भारी संख्या में तबादले! आमिर सुबहानी बने नए मुख्य सचिव

पटना। द न्यूज़। अरसे बाद बिहार में वरिष्ठ पदाधिकारियों के तबादले कई इशारे कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इधर यात्रा शुरू की और उधर बीच यात्रा में भारी संख्या में आईएएस व आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए।

दरअसल बिहार में नीतीश सरकार ने वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले की बाढ़ ला दी है। आईएएस व आईपीएस अधिकारियों की भारी संख्या में स्थानांतरण किया गया है। देश के आईएएस टॉपर रहे आमिर सुबहानी को बिहार का नया मुख्य सचिव बनाया गया है। निवर्तमान मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण का कार्यकाल 31 दिसम्बर को समाप्त हो रहा है। सुबहानी 1 जनवरी 2022 से कार्यभार संभालेंगे। पटना के पुलिस कप्तान उपेंद्र शर्मा भी बदल दिए गए हैं। अब मानवजीत सिंह ढिल्लों पटना के नए एसएसपी बनाये गए हैं।