राजद के बिहार बंद को मिला समस्त विपक्ष का समर्थन। नेता उतरे सड़क पर

पटना ( द न्यूज़)। नागरिक संसोधन कानून के विरोध में आज राजद के बिहार बंद के आह्वान पर कांग्रेस, रालोसपा, हम, लोजपा सेक्युलर, वीआईपी व वामदलों ने आपने आने कार्यक्रताओं के साथ सड़क पर उतरकर तेजस्वी यादव का साथ दिया। तेजस्वी ने खुद सड़क पर निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस ने भी खूब दम खम दिखाया। रालोसपा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, हम नेता जीतनराम मांझी, सीपीआई नेता कन्हैया कुमार, लोजपा सेक्युलर के अध्यक्ष डॉ सत्यानंद शर्मा, वीआईपी नेता मुकेश साहनी ने खुलकर सीएए का विरोध किया। बिहार बन्द में शामिल लोकजनशक्ति पार्टी
(सेक्यूलर) के कार्यकार्ताओं को पटना आयकर गोलंबर पर
सम्बोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यानन्द शर्मा
ने बन्द को सफल बनाने के लिये कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया।
उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि ये एनआरसी पर सियासी
नौटंकी कर रहे हैं।
विरोध प्रदर्शन के समय सत्यानंद के साथ कार्यकारी अध्यक्ष सह मुख्यप्रवक्ता विष्णु पासवान, युवा लोजपा (से) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल
कुमार पासवान एवं प्रदेश उपाध्यक्ष रामानन्द शर्मा भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *