पटना ( द न्यूज़)। करीब एक सप्ताह तक लुका छिपी का खेल खिलाने के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह अब पटना में बिहार पुलिस के गिरफ्त में है। दिल्ली से अनंत सिंह को हवाई जहाज में बिठाकर पुलिस पटना लायी है। छुट्टी का दिन होने पर भी गंभीर मामला होने के कारण अनन्त सिंह के लिए बाढ़ कोर्ट खुला है। बाढ़ में उनकी पेशी होने जा रही है। बिहार पुलिस अब कोई देरी नहीं करना चाहती है। सूत्र बताते हैं कि बिहार पुलिस आज ही अनंत सिंह को बेउर जेल पहुंचा कर चैन लेना चाहती है। कल दफ्तर खुलने बाद कोई नई परिस्थिति न खड़ा हो जाये इसके पहले पुलिस अपना काम कर देना चाहती है।
ज्ञात हो कि अनंत सिंह के पुश्तैनी घर से एके 47 एवं हैंड ग्रेनेड बरामद हुआ है। पुलिस ने उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के साथ एक्सप्लोसिव वेपन का केस यूएपीए एक्ट के तहत दाखिल किया है। बिहार पुलिस के हांथ न आने के लिए अनंत सिंह दिल्ली फरार हो गए और वहां साकेत कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। तेज तर्रार महिला पुलिस अधिकारी लिपि सिंह सरकारी प्रक्रिया के तहत दिल्ली लाने गयी थीं। अब पूरा पाशा बिहार पुलिस के हांथ है।