पटना। द न्यूज़। बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज भाजपा विधानमंडल दल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं बिहार संगठन के प्रभारी हरीश द्विवेदी, सह प्रभारी एवं राष्ट्रीय मंत्री रोहन गुप्ता और संगीता यादव, प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी राष्ट्रीय संगठक नागेंद्र नाथ त्रिपाठी तथा संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया, विधान पार्षद राजेन्द्र गुप्ता सहित पार्टी के विधायक, विधान पार्षद और बिहार सरकार के कई मंत्री शामिल हुए।बैठक में संगठन को सशक्त बनाने, सरकार और संगठन के बीच समन्वय मजबूत करने तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक के दौरान तिरहुत स्नातक विधान परिषद क्षेत्र से नवनिर्वाचित बंशीधर बृजवासी और सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से नवनिर्वाचित राहुल राज ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने दोनों को पार्टी की सदस्यता दिलाई।बैठक में प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने संगठन की मजबूती को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और जनसेवा के संकल्प से मजबूत हुआ है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना संगठन की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल से जनसेवा के कार्यों को और प्रभावी बनाया जा सकता है।बैठक में विपक्ष के भ्रामक बयानों और आरोपों का तथ्यों के साथ जवाब देने तथा जनता के बीच उनकी वास्तविकता उजागर करने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया। पार्टी नेताओं ने कहा कि विपक्ष द्वारा भ्रम फैलाने की कोशिशों का जवाब तथ्यों और सरकार के कार्यों के माध्यम से दिया जाएगा। इसके लिए जनप्रतिनिधियों और संगठन के पदाधिकारियों को सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया गया।बैठक में सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए संगठनात्मक स्तर पर व्यापक अभियान चलाने पर चर्चा हुई। प्रदेश से लेकर मंडल और बूथ स्तर तक संगठन की गतिविधियों को गति देने तथा कार्यकर्ताओं के साथ नियमित संवाद स्थापित करने पर भी जोर दिया गया।इस दौरान ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत संगठन द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति पर भी चर्चा हुई। बैठक में संगठन को और अधिक सक्रिय, सशक्त एवं जनोन्मुखी बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया।बैठक का मंच संचालन मुख्य सचेतक संजीव चौरसिया ने किया।
