बिहार सरकार क्वारेंटिंन में एक व्यक्ति पर 5300 खर्च कर रही है। करीब 15 लाख व्यक्ति का हिसाब आएगा

पटना (द न्यूज़ )। बिहार में क्वारेंटिंन केंद्रों में लाखों लोग रह रहे हैं और लाखों घर वापस लौट गए हैं। बिहार सरकार एक व्यक्ति के हिसाब से 5300 रुपये खर्च कर रही है। यह सरकार का आधिकारिक आंकड़ा है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव सह सीएम के सचिव अनुपम कुमार ने आज कहा ही सरकार क्वारेंटिंन में रहनेवाले एक व्यक्ति पर 5300 खर्च कर रही है। फ़िलहाल 4.27 लाख ब्लॉक क्वारेंटिंन में राह रहे हैं। 10.37 लाख आवासित होकर घर वापस लौट चुके है। इस तरह 14.67 लाख क्वारेंटिंन हो चुके हैं।