अगले तीन राज्यों के चुनाव में तीन तलाक व 370 पड़ेगा भारी!

नई दिल्ली/पटना (द न्यूज़)। अगले तीन महीने में महाराष्ट्र, हरियाणा व झारखंड में विधान सभा चुनाव होना है। फिलहाल जो राजनीतिक माहौल बना है उसे देखते हुए तीन तलाक कानून व ‘अलविदा ‘ 370 विरोधी दलों की रणनीति पर भारी पर सकता है। वहीं भाजपा के लिए यह कदम एडवांटेज है।

मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों में विपक्ष को मारक रणनीति सूझ नही रही है। तीनों राज्यों में विरोधी दलों को साझा रणनीति बनाकर उतारना होगा। नहीं तो, भाजपा अपने खोए मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ व राजस्थान का बदला लेने के करीब है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक झारखंड, हरियाणा व महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का विगुल बजने वाला है। इसी वर्ष दिसंबर महीने तक पता चल जाएगा कि झारखंड, हरियाणा व महाराष्ट्र में भाजपा अपनी गद्दी बचा पाती है या कांग्रेस अपने सहयोगियों के साथ मिलकर भाजपा के एक दो किले को ढहा पाती है।

फिलहाल झारखंड, हरियाणा व महाराष्ट्र तीनों स्टेट में भगवा लहरा रहा है। झारखंड में रघुवर दास, हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर और महाराष्ट्र में देवेंद्र फड़नवीस मुख्यमंत्री के रूप में भाजपा का कमान संभाले हैं।

हरियाणा में 2 अक्टूबर 2019 को ही मौजूद सरकार का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। महाराष्ट्र में 9 नवम्बर 2019 को सरकार का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। झारखंड में 5 जनवरी 2020 को सरकार कार्यकल समाप्त हो रहा है। लिहाजा तीनो स्टेट में चुनाव कराकर दिसंबर में नई सरकार का गठन हो जाना है।

समझा जाता है कि तीनों राज्यों में सरकार गठन के बाद जनवरी में दिल्ली चुनाव युद्ध के लिए विगुल बजेगा। यहां 22 फरवरी 2020 को सरकार का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। बेहतर होता कि झारखंड, हरियाणा व महाराष्ट्र चुनाव के साथ ही दिल्ली का चुनाव हो जाता। इससे देश का पैसा व समय बचता। लेकिन इसके लिए सीएम अरविंद केजरीवाल की सहमति जरूरी है। जाहिर है आखिर केजरीवाल एक दो महीने पहले चुनाव क्यों करवाना चाहेंगे।