पटना ( द न्यूज़)। भाजपा ने बिहार विधानसभा की 9 सीटों के लिए होने जा रहे चुनाव के लिए संजय प्रकाश मयूख और सम्राट चौधरी को अपना उम्मीदवार बनाया है। संजय मयूख पहले से विधान पार्षद हैं और सम्राट चौधरी को नई जगह दी है। दोनों पार्टी के वफादार सिपाही हैं। ज्ञात हो कि कल राजद के पांच पार्षदों ने पार्टी से त्याग देकर जदयू के दामन थाम लिया था। इसके बाद राजद ने आज अपना तीन उम्मीदवार मैदान में उतार दिया जिसमें विस्कोमान के चेयरमैन सुनील सिंह शामिल हैं। जदयू ने भी नाम घोषित कर दिया है। 9 सीटों में 3-3 सीट जदयू व राजद को मिलेगी। 2 सीटें भाजपा को जाएगी और 1 सीट कांग्रेस को मिलेगी।