भाजपा ने किया शक्ति प्रदर्शन। पूर्व सांसद व पूर्व विधायक समेत कई नेताओं को किया पार्टी में शामिल

पटना। द न्यूज़। भाजपा ने आज कई नेताओं को पार्टी में शामिल कर जदयू के समक्ष शक्ति प्रदर्शन किया है।यह महज संयोग है या राजनीतिक उस्तादी! राजद सुप्रीमो अपने इलाज के लिए दिल्ली एम्स में भर्ती हैं और इधर पटना में बड़े पैमाने में राजद के बना बनाये ‘घर’ में सेंधमारी हो गयी। जी हां। लालू के सानिध्य में राजनीति के ककहरा सीखने वाले पूर्व सांसद, पूर्व विधायक व पूर्व पार्षद समेत कई दिग्गज नेताओं को भाजपा ने फोड़कर अपनी पार्टी में शामिल कर लिया है।

देखिए किन-किन नेताओं को भारतीय जनता पार्टी में शामिल किया गया है। राजद नेताओं को पार्टी में शामिल करने में बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव की अहम भूमिका है। राजद के अलावा कांग्रेस व लोजपा नेताओं को भी भाजपा ने फोड़ा है।

1)   सीता राम यादव, पूर्व सांसद, राजद

2)   (डॉ) दिलीप कुमार यादव, पूर्व विधान पार्षद, राजद

3)   संतोष मेहता, पूर्व महासचिव, राजद

4)   रामजी मांझी, पूर्व उपाध्यक्ष, राजद

5)   श्रीमती नगीना देवी, पूर्व विधायक, लोजपा

6)   सुबोध कुमार पासवान, पूर्व विधायक, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी

7)   श्रीमती अनीता यादव, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता,कांग्रेस

8)   श्रीमती मीरा देवी, उप-महापौर,पटना

9)   अवधेश यादव, समाजसेवी

10) श्रीमती सुनीता देवी, पार्षद,पटना नगर निगम, राजद

11) धर्मेन्द्र कुमार मुन्ना, पूर्व पार्षद, पूर्व प्रदेश सचिव,राजद

12) अराध्य हर्षवर्धन

13) भरत रत्न यादव, राजद

14) प्रभु कुशवाहा, प्रदेश महासचिव, रालोसपा

15) मनोज कुमार सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष, विधि प्रकोष्ठ, रालोसपा

16) धीरज कुमार, जिला उपाध्यक्ष, मुजफ्फरपुर, रालोसपा

17) रोशन कुशवाहा, राष्ट्रीय महासचिव युवा, रालोसपा

18) उमेश यादव , मुखिया, गायघाट (मुजफ्फरपुर )

19) श्रीमती अंकिता देवी , जिला पार्षद पटना

20) श्रीमती ममता देवी, जिला पार्षद, मुजफ्फरपुर 

21) डॉ० संतोष कुमार आजाद, बख्तियारपुर पटना (समाजसेवी)

आज की घटना को सामने रखकर भाजपा ने एक तरह से शक्ति प्रदर्शन किया है। यह शक्ति प्रदर्शन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दिखाने के लिए काफी है। भाजपा ने यह बात दिया है कि बिहार के हर समाज ले लोग उसके साथ है। आज जब सीताराम यादव, संतोष मेहता और नगीना देवी भाजपा में शामिल हो रही थी उस समय भूपेंद्र यादव, संजय जायसवाल, सुशील कुमार मोदी, नागेंद्र जी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।