पटना। द न्यूज़। हाालिया बिहार विधान सभा चुनाव में तीसरे नंबर की पार्टी बनने के बाद जदयू ने पार्टी संगठन में नया जान फूंकने की कारवाई शुरू कर दी है। एक तरह से तीसरे नंबर पर आने की जिम्मेवारी अपने ऊपर लेते हुए नीतीश कुमार ने अध्यक्ष पद त्याग दिया था और इसके बाद राष्ट्रीय कार्यकारिणी बुलाकर आरसीपी सिंह को अध्यक्ष की ताज दे दी गयी थी। फिर दादा वशिष्ठ नारायण सिंह को प्रदेश अध्यक्ष से हटाकर उमेश सिंह कुशवाहा को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया।

आज पार्टी ने सभी जिलों में नए जिला अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है। जदयू अब अपना तौर तरीका बदल रहा है। पार्टी को लग रहा है कि अभी से कसरत नहीं कि गई तो अगले चुनाव में पुरी तरह लुटिया डूब जाएगी। भाजपा पहले से ही प्रशिक्षण शिविर में नेताओं को मंत्र देकर प्रखंड में भेज दी है। प्रदेश के संगठन महामंत्री नागेंद्र जी कहना है कि मंडलों में प्रशिक्षण के बाद पंचायतों में रुख किया जाएगा। भाजपा संगठन को लेकर 24 घंटे क्रियाशील रहती है।
