भाजपा स्टार प्रचारकों पर कोरोना का कहर। रूडी समेत कई चपेट में। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष दे रहे ‘मंत्र’

पटना। द न्यूज़। बिहार में चुनाव प्रचार दिन पर दिन जोर पकड़ता जा रहा है। वहीं कोरोना संक्रमण का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। भाजपा के कई स्टार प्रचारक कोरोना पॉजिटिव हो गए हैंऔर आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं कर रहे हैं। सारण के सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव प्रताप रूडी कोविड 19 के चपेट में आ गए हैं।

राजीव प्रताप रूडी

सूत्रों केे अनुसार भाजपा के कुछ स्टार प्रचारक कोरोना से संक्रमित हैं तो कुछ सर्दी, जुकाम, बुखार फ्लू से ग्रसित हैं। बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को तेज बुखार है। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय की ताबियतभी ठीक नहीं है। इन्हें कोरोना नहीं है पर तबियत ठीक नहीं है। ये दोनों भी स्टार प्रचारक हैं। गयत हो कि शुरुआत में प्रदेश भाजपा कार्यालय के करीब80 लोग कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल को भी कोरोना हो चुका है। प्रदेश संगठन नागेंद्र जी को भी कोरोना हो चुका है।

भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री इनदिनों बिहार दौरे पर हैं। संगठन को उत्साहित करने व उसमें धार देने का उन्हें लांब अनुभव है। श्री संतोष विधान सभा चुनाव मैदान में खड़े भाजपा उम्मीदवारों को समझा रहे हैं, आओ अपना अवश्य ख्याल रखिये, कोरोना से बचिए। आप बचिएगा तो समाज भी बचेगा। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री ने आज बांकीपुर विधायक नितीन नवीन को जीत का मंत्र दिया।