पटना । द न्यूज़। भाजपा के संगठन महामंत्री बीएल संतोष पार्टी उम्मीदवारों को जीत का मंत्र दे रहे हैं। खुद उम्मीदवारों के पास पहुंचकर उनकी तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। उनमें उत्साह भर रहे हैं। इसी क्रम में बीएल संतोष आज बांकीपुर विधायक नितीन नवीन के कार्यालय पहुंचे। उनकी तैयारियों का जायजा लिया और खुश होकर उन्हें जीत का आशीर्वाद दिया।

ज्ञात हो कि एनडीए के भाजपा प्रत्याशी और वर्तमान विधायक नितिन नवीन चौथी बार बांकिपुर से चुनाव मैदान में बहुत सक्रिय है।भारतीय जनता पार्टी की बांकिपुर सीट अब पार्टी के लिये प्रतिष्ठा का विषय बन गया है। भारतीय जनता पार्टी भी कोरोना काल में हो रहे चुनाव को लेकर बहुत आक्रमक है और संगठन स्तर पर लगातार बैठक कर कार्यकर्ताओ को उत्साहित और मतदाताओं को मतदान के लिये प्रेरित करने का आह्नान किया जा रहा है। बुधवार को रास्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल सन्तोष ने बांकिपुर विधानसभा कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के पटना महानगर के अधिकारियो और पदाधिकारियों के साथ सभी मंच व मोर्चा के अध्यक्ष और प्रमुख कार्यकर्ताओ के साथ बैठक की। बी एल सन्तोष ने कार्यकर्ताओ को संगठन की शक्ति का महत्व बताते हुए कहा की किस तरह से प्रत्येक कार्यकर्ता अपने छोटे से प्रयास से पार्टी और संगठन में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। मै और हम के अन्तर को समझाते हुए कार्यकर्ताओ को बताया की बूथ स्तर पर मेरी जीत ही पूरे विधानसभा में हमारी जीत सुनिश्चित करेगी। उन्होने कार्यकर्ताओ को मतदाताओं से सम्पर्क में रहने और सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचने के लिये संकल्पित किया साथ ही सरकार बनाने के बाद भविष्य की योजनाओ से भी आम मतदाता को अवगत कराने की अपील की। बी एल सन्तोष ने कार्यकर्ताओ से कहा की इस बार बांकिपुर से जीत चालीस हजार मतो से पार की होनी चाहिये, तभी ये जीत संगठन की जीत होगी।

बैठक में विधायक नितिन नवीन के अलावा भाजपा जिला प्रभारी आशीष सूद,पटना जिला अध्यक्ष अभिषेक कुमार, पटना महानगर भाजपायुमो अध्यक्ष अभिषेक बंटी,जिला कार्य समिति सदस्य जितेन्द्र कुमार, संजय पप्पू,अरविंद पटेल, सेक्टर प्रभारी विमल कश्यप एवं बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की सदस्यों की उपस्थिति थी।
