संपर्क टूटने के पहले चांद का मिला इमेज।चांद के उस स्थान का पता चला जहां चंद्रयान-2 मिशन के तहत लैंडर विक्रम किस स्थिति में उतरा है।

बेंगलुरु ( द न्यूज़)। चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर ने विक्रम लैंडर का इमेज भेज दिया है। यह वही इमेज है जहां चांद पर लैंडर विक्रम उतरा है। हालांकि अभी भी लैंडर विक्रम से संपर्क टूटा है। यह स्पष्ट हो गया है है कि चांद की सतह पर विक्रम लैंडर गिरा है। लैंडर ने हार्ड लैंडिंग की है या चांद की सतह से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इसका अध्ययन किया जा रहा है। लेकिन ऑर्बिटर ने चांद के उस स्थान का इमेज भेज दिया है जहां विक्रम लैंडर उतरा है। इसरो ने उस तश्वीर को सार्वजनिक नहीं किया है।

23 अगस्त को चंद्रयान-2 से भेजा गया फोटो

चंद्रयान2 के तीन हिस्से थे। ऑर्बिटर, लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान। लैंडर विक्रम रोवर प्रज्ञान के साथ 7 सितंबर 2019 को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *