जनता दरबार और सीएम का समाज सुधार अभियान स्थगित

पटना। बिहार में 6 जनवरी से आंशिक लॉक डाउन लग जायेगा। अब ताजा निर्णय के अनुसार हर सोमवार को आयोजित होने वाले जनता दरबार अगले आदेश तक स्थगित कर दिया जा सकता है। जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में पिछले सोमवार को 6 फरियादी भी कोरोना पॉजिटिव निकले थे। कुसह रसोइए भो कोरोना पॉजिटिव मील थे। इसके बाद आज ताजा फैसले में जनता दरबार स्थगित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही मुख्यमंत्री का समाज सुधार अभियान भी स्थगित कर दिया गया है। ज्ञात हो कि आज सुबह 10.30 बजे राज्यमंत्रिपरिषद की बैठक भी कोरोना दहशत के बीच आयोजित हुई। कई मंत्रियों के कोरोना ग्रस्त होने की सूचना है। उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद भी कोरोना पॉजीटिव हो गए हैं।