सबके ‘मनोहर’ के निधन पर शोक की लहर। भाजपा नेताओं ने जताया गहरा शोक

गोवा के मुख्यमंत्री तथा पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रीकर के निधन से बिहार समेत पूरे देश मे शोक की लहर फैल गयी। सत्तापक्ष हो या विपक्ष सभी दलों के नेताओं ने गोवा के मुख्यमंत्री के निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, संसद आरके सिन्हा और भाजपा के प्रदेश मंत्री ऋतुराज सिन्हा समेत प्रदेश भाजपा के समस्त पदाधिकारियों ने मनोहर पर्रिकर के निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की है।

भाजपा के युवा नेता और प्रदेश मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि

गोवा के लोकप्रिय मुख्यमंत्री तथा पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रीकर जी के निधन की खबर सुन स्तब्ध और निशब्द हूं| अपनी सादगी और कर्तव्यपरायणता के लिए चर्चित श्री पर्रीकर के निधन से भारतीय राजनीति को गहरी क्षति पंहुची है| ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और उनके परिवारजनों, समर्थकों और गोवा की जनता को इस वेदना को सहने की शक्ति प्रदान करें|
ॐ शांति!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *