चुनौतियों में भी चुनाव जीतेंगे, बोले बिहार भाजपा के नए चुनाव प्रभारी देवेंद्र फड़नवीस। प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में महागठबंधन को लठ

पटना। द न्यूज़। प्रदेश भाजपा की आज शुरू हुई दो दिवसीय वर्चुअल बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव पारित कर महागठबंधन पर प्रहार किया गया। साथ ही राजद व कांग्रेस का नाम लिए बगैर यह भी कहा गया कि महागठबंधन का गठन ही दोनों का परिवार बचाने के लिए किया गया है। खास है कि आज कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन बिहार के नए चुनाव प्रभारी देवेंद्र फड़नवीस ने किया। उन्होंने अपने पहले भाषण में बिहारवासियों का दिल जीत लिया। फड़नवीस ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में चुनौतियां काफी है और हम चुनौतियों में चुनाव जीतेंगे और रिकॉर्ड जीतेंगे। बैठक में यहां बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, संगठन मंत्री बीएल संतोष, प्रदेश संगठन महामंत्री नागेंद्र जी, पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव, कृषि मंत्री प्रेम कुमार, मुख्यालय प्रभारी सुरेश रूंगटा व प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रंजन समेत चुनिंदा पदाधिकारी मौजूद थे। उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए।