कहीं सौंदर्यीकरण के नाम पर गांधी मैदान का रूप ही विकृत न हो जाये

पटना (द न्यूज़)। गांधी मैदान को संवारने के नाम पर कहीं गांधी मैदान के रूप को तो विकृत नहीं किया जा रहा है। ऐसा न हो कि सौंदर्यीकरण के नाम पर गांधी मैदान का दोहन किया जा रहा हो।

गांधी मैदान फ़ूड प्लाजा का बाजार बनता जा रहा है। बाजारवाद के चक्कर मे गांधी मैदान सिकुड़ता जा रहा है। आज 1 अणे मार्ग स्थित संकल्प में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समक्ष नगर एवं विकास विभाग के प्रधान सचिव चैतन्य प्रसाद ने प्रस्तुतीकरण दिया। प्रस्तुतीकरण के दौरान गांधी मैदान के सौंदर्यीकरण, अगल-बगल के भवनों पर बेहतर लाइटिंग कर उन्हें आकर्षक बनाने के संबंध में चर्चा की गई। ब्रॉड इंटरवेंशन एवं अमेंडमेंट्स प्रपोज्ड इन बिहार बिल्डिंग बायलॉज-2014 के विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी दी गई। रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के अंतर्गत वाटर कैप्चरिंग, रिचार्ज ग्राउण्ड वाटर के बारे में भी विस्तार से बताया गया। कंजर्वेशन ऑफ हेरिटेज साईट, ऑनलाइन विंडोज सिस्टम, सेंट्रलाइज रजिस्ट्रेशन आदि
बिंदुओं पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने शहरों के अंदर की सड़कों के मेंटेनेंस की स्थिति के
बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इन सड़कों के मेंटेनेंस के लिए विभाग को काम
करना होगा।
बैठक में उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, नगर विकास एवं आवास मंत्री श्री

सुरेश शर्मा, पर्यटन मंत्री श्री कृष्ण कुमार ऋषि, मुख्यमंत्री के परामर्शी अंजनी कुमार सिंह, मुख्य सचिव दीपक कुमार, नगर एवं विकास विभाग के प्रधान सचिव चैतन्य प्रसाद, पटना भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *