अब नड्डा की चलेगी बिहार भाजपा की नई कार्यकारिणी गठन में। पुराने कई चेहरे गायब होंगे। नड्डा कर रहे जांच

पटना ( द न्यूज़)। अमित शाह के स्थान पर जेपी नड्डा को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने के बाद चर्चा है कि पार्टी को सॉफ्ट/मॉडरेट चेहरा मिल गया है। संगठन के मास्टर जेपी नड्डा की अगुवाई में प्रदेश भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में उतरेगी। फिलहाल दिल्ली विधानसभा का चुनाव होने जा रहा है। दिल्ली में तो सब कुछ किये कराए के बाद नड्डा के सिर अध्यक्ष का सेहरा बंधा है। इसलिए दिल्ली का परिणाम कुछ भी हो इसके लिए नड्डा को जिम्मेवार नहीं माना जा सकता है पर बिहार का विधानसभा चुनाव उनके लिए अग्नि परीक्षा है। चूंकि नड्डा पटना में पले बढ़े है। यहीं उच्च शिक्षा हासिल की है। इसलिए नड्डा बिहार को अच्छी तरह समझते भी हैं। जाहिर है वह थोक पीटकर भाजपा की नई कार्यकारिणी को हरी झंडी देंगें। वह हवा हवाई नेताओं को पसंद नहीं करते हैं। सूत्रों के मुताबिक मीडिया प्रबंधन पर भी उनका खास ध्यान रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *