ललन सिंह का जदयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय। बस, औपचारिक घोषणा का इंतज़ार

पटना/ नई दिल्ली। द न्यूज़।  जदयू में राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह की ताजपोशी पार्टी के नए अध्यक्ष के रूप में होने जा रही है। नाम तय हो गया है। बस, राष्टीय कार्यकारिणी में ललन सिंह के नाम की घोषणा बाकी है। जदयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा की दावेदारी पीछे हो गयी। सूत्रों के मुताबिक उपेंद्र को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेवारी दी जाएगी।