तेजी से बढ़ रहा है लोजपा सेक्युलर का कुनबा। 5 लाख नए सदस्य बनने का किया दावा

पटना ( द न्यूज़)। हाल ही में लोजपा से अलग हुआ लोजपा सेक्युलर का कुनबा तेजी से बढ़ रहा है। प्रदेश के सभी दलों के नेताओं ने डॉ. सत्यानंद शर्मा के नेतृत्व में भरोसा जताते हुए लोजपा सेक्युलर का जयघोष बोला है। पार्टी से आकर्षित होकर जाप नेता पप्पू यादव ने लोजपा सेक्युलर से दोस्ती का हांथ बढ़ाया है।

आज लोक जनशक्ति पार्टी(से.) ने बिहार में 5 लाख नया सदस्य बनाने का एलान किया है। पार्टी के राज्य मुख्यालय में युवा लोजपा(सेक्यूलर)के प्रदेश अध्य्क्ष आशीष कुशवाहा ने संगठन का विस्तार करते हुए रवीश कुमार एवं अमित पासवान को प्रदेश उपाध्यक्ष और अजय कुमार,मृत्युंजय केशव को महासचिव नियुक्त किया।सदस्यता अभियान 5 सितम्बर से पूरे राज्य में चलाने का निर्णय लिया गया।
युवा लोजपा(से.) ने कई जिलों में नये अध्यक्षों की नियुक्ति किया है जिसमे रविशेखर सिंह पटना पूर्वी, राजीव कुमार सिंह उपाध्यक्ष, मुकेश कुमार पटना पश्चिमी, गंगा साव लखीसराय, हमाद जफर पूर्वी चंपारण के जिलाध्यक्ष बनाये गए है।
इसके अलावे अंजू देवी,संदीप मालाकार,गौरव कुमार सिंह, लल्लू कुमार,राज कुमार,मुगन पासवान सदस्यता अभियान का कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *