पटना ( द न्यूज़)। लोक जन शक्ति पार्टी (सेक्यूलर) ने अपने कार्यकताओं
में उर्जा भरने के उद्देश्य से राज्य के सभी जिलों में 10 जुलाई को कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन करने जा रही है। इस कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओं में नया विश्वास और उत्साह संचारित करेगा।
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता विष्णु पासवान ने उक्त आशय की
जानकारी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी । उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम
को सफल बनाने के लिए जिलावार प्रभारी पार्टी ने नियुक्त किया है।
पटना ललन पासवान, भोजपुर, आशीष कुशवाहा, बक्सर विष्णु पासवान,
कैमूर अनिल कुमार पासवान, रोहतास कचहरी पासवान, औरंगाबाद
आनन्द शंकर, गया दीना नाथ प्रसाद, नवादा छोटे लाल चैहान,
नालन्दा धर्मवीर पंडित, जमुई उपेन्द्र शर्मा, बांका उमेश
शर्मा, बेगूसराय सुरेन्द्र चैधरी, खगड़िया सत्येन्द्र शर्मा,
पूर्णिया श्रीमती अनिता भारती, भागलपुर उमेश शर्मा, मधेपुरा
सविता कुमारी, कटिहार संदीप मालाकार, किशनगंज सलमान खान, समस्तीपुर
राम भरोस शर्मा, दरभगा परमानन्द शर्मा, मधुबनी डा. योगेन्द्र
शर्मा, सितामढ़ी प्रहलाद महतो, शिवहर राजेन्द्र प्रसाद साह, वैशैली
डा0 प्रमोद शर्मा, छपरा वासू राज, सिवान अशोक पासवान, गोपालगंज
विभिषन शर्मा मुजफ्फरपुर डा0 शिवनाथ सिंह, पूर्वी चम्पारण
प्रो0 बेनी माधव सिंह, पश्चमी चम्पारण नन्द किशोर यादव, अरवल रमेश
चन्द्र कपूर, जहानाबाद दीपक पासवान, सहरसा परमानन्द शर्मा (ठाकुर)
सुपौल शिवशंकर पासवान, बगहा श्याम प्रसाद यादव, अररिया जगदीश
मुखिया,
को जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है।
पार्टी ने पूरे बिहार में 243 संगठनक नियुक्त करने का
फैसला किया है। सभी संगठक का कार्यक्षेत्र विधानसभा निर्वाचन
क्षेत्र निर्धारित किया गया है। जो पार्टी के ग्राम समिति से लेकर पंचायत
और प्रखण्ड स्तरों पर पार्टी के कार्यकर्ताओं का श्रृंखला तैयार
करेगे।