नीतीश अचानक दिल्ली में अमित शाह से मिले। तो कुछ नया गुल खिलेगा!

पटना। द न्यूज़।  फिर कुछ गड़बड़ झाला है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक दिल्ली चले गए हैं। समझा जाता है कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे। इसके पहले वह दिल्ली पहुंचकर गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर लिए। 

बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार तो गया है पर भाजपा और जदयू दोनो तरफ आग सुलगी है। सहयोगी दल भी चिंगारी दहकाने के फिराक में हैं।

सूत्रों के अनुसार असंतोष को देखते हुए शीघ्र ही एक और मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है। फिलहाल 31 मंत्री बन चुके हैं और कुल 36 मंत्री बनाये जा सकते हैं। समझा जाता है कि नीतीश कुमार दिल्ली में इलाजरत लालू यादव से भी मुलाकात कर सकते हैं। केंद्रीय मंत्रिमंडल का भी विस्तार होना है। इस मसले पर भी बात होनी है। इधर आज नव नियुक्त मंत्रियों ने दनादन कार्यभार संभालना शुरू कर दिया। इस बीच एक रोचक प्रसंग यह हुआ कि भाजपा कोटे से मंत्री बने जनक राम जब कार्यभार संभालने के लिए दफ्तर पहुंचे तो उनकी अगुवानी में कोई पदाधिकारी नहीं पहुंचे। अंत में मंत्री जी अपने चपरासी से स्वागत कराए और गुलदस्ता लेकर घर आ गए। यह मामला इतना तूल पकड़ा कि बाद में विभाग की प्रधानसचिव कार्यालय गयी। मंत्री जी आये। गुलदस्ता दिया गया। फिर कार्य भार संभाला। मामला रफा दफा हो गया। मंत्री जी ने कहा कि अफवाह फैलाया जा रहा है। प्रधान सचिव ने कहा कि भ्रामक खबर दी गयी जबकि चपरासी और प्रधान सचिव दोनों के साथ फोटो है।