नीतीश का कहना है राज्य के खजाने पर पहला हक आपदा पीड़ितों का। बिहार में बाढ़ के प्रकोप को देखते हुए पीएमओ ने मांगी रिपोर्ट। बैठकों का दौर जारी

पटना (द न्यूज़)। बिहार फिलहाल 12 शहरों में बाढ़ की त्रासदी झेल रहा है। जान -माल की भारी क्षति हुई है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लगातार बाढ़ की समीक्षा की है। बाढ़ प्रभावित शहरों का दायरा भी किया है। आज भी मुख्यमंत्री ने आला अधिकारियों के साथ बाढ़ व सुखाड़ की समीक्षा के लिए आपदा प्रबंधन प्राधिकरण

की बैठक बुलाई।

मुख्यमंत्री खुद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष हैं और व्यास जी प्राधिकरण के उपाध्यक्ष हैं। मुख्यमंत्री का कहना है कि राज्य के खजाने पर पहला हक आपदा पीड़ितों का है। जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के बाद को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी से बात की है। सूत्रों के मुताबिक पीएमओ ने बाढ़ से हुई क्षति के बारे में विस्तृत रिपोर्ट मंगा है। मन जा रहा है कि रिपोर्ट की तैयारी में मुख्यमंत्री सचिवालय में बैठकों का दौर जारी है।