पटना ( द न्यूज़)। बिहार में कोरोना /कोविड-19 संक्रमितों की संख्या 51 हो गई है। गुरुवार 9 अप्रैल की यह अपुष्ट सूचना है। शाम में जब आधिकारिक सूचना आएगी तो और कुछ इजाफा ही होने की उम्मीद है। लेकिन बिहारवासियों को धैर्य रखने की जरूरत है। किट आने के बाद अब जल्द जल्द जांच हो रही है।इनमें अकेले सिवान से सबसे अधिक मरीज हैं जिनका लिंक खारी देश से आये मरीज से है। करीब 48 घंटे में 19 मरीज बढ़े हैं। बिहार के 51 मरीजों में सबसे अधिक सिवान के हैं। महत्वपूर्ण है कि igims अस्पताल से 106 संदिग्धों समेत विभिन्न अस्पतालों से करीब 450 की जांच रिपोर्ट आनी है। शेष रिपोर्ट पर बिहार की नजर है।