नई दिल्ली ( द न्यूज़)। कश्मीरी लड़कियों से शादी करने के लिए देश के चारों तरफ से ऑनलाइन ऑफर मिलने लगा है। पहले मनाही थी कि कोई बाहरी व्यक्ति कश्मीरी लड़की से शादी नहीं कर सकता है। ऐसा करने पर जम्मू कश्मीर क्व सारे अधिकार से वंचित होना पड़ता था। लेकिन 370 के हटने से शादी विवाह के दरवाजे चारों तरफ से खुल गए हैं।
जानकारी के मुताबिक कुछ मैट्रिमोनियल साईट के साथ ऑनलाइन आफर की भरमार शुरू हो गयी है। खास है कि इस तरह के ऑफर का विरोध भारत से नहीं पर पाकिस्तान से होने लगा है। पाकिस्तानी महिला एक्टिविस्ट ने कश्मीरी महिलाओं से शादी का ऑफर मिलने पर नाराजगी व्यक्त की है। हालांकि सूत्रों के मुताबिक कश्मीरी महिलाओं में इस तरह के ऑफर पर काफी उत्साह देखा जा रहा है।